इस्कॉन के संन्यासियों ने रुसी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया

कोलकाता: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रुस और चीन के दौरे पर रवाना होने के बीच इस्कॉन के संन्यासियों ने रुसी वाणिज्य दूतावास के बाहर आज विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी संन्यासी रुस में बने एकमात्र इस्कॉन मंदिर को तोड़े जाने के खतरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इस्कॉन की कोलकाता इकाई के महाप्रबंधक राधारमण दास […]

कोलकाता: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रुस और चीन के दौरे पर रवाना होने के बीच इस्कॉन के संन्यासियों ने रुसी वाणिज्य दूतावास के बाहर आज विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी संन्यासी रुस में बने एकमात्र इस्कॉन मंदिर को तोड़े जाने के खतरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

इस्कॉन की कोलकाता इकाई के महाप्रबंधक राधारमण दास ने आज कहा, ‘‘रुस में बने एकमात्र इस्कॉन मंदिर को तोड़े जाने के खतरे के खिलाफ हम यहां एकजुट हुए हैं. हम अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यहां रुसी अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपेंगे.’’संन्यासियों ने यह मांग भी की कि इस्कॉन को रुस में एक नया मंदिर बनाने की इजाजत दी जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >