13 साल बाद कोलकाता मेट्रो रेल ने बढ़ाया किराया

कोलकाता : कोलकाता मेट्रो रेलवे ने 13 साल बाद किरायों में अच्छी खासी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. यह देश की पहली भूमिगत रेलवे प्रणाली है.मेट्रो रेलवे की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब दो किलोमीटर तक के लिए न्यूनतम किराया 5 रुपये होगा. वहीं 30 से 40 किलोमीटर के लिए किराया 30 […]

कोलकाता : कोलकाता मेट्रो रेलवे ने 13 साल बाद किरायों में अच्छी खासी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. यह देश की पहली भूमिगत रेलवे प्रणाली है.मेट्रो रेलवे की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब दो किलोमीटर तक के लिए न्यूनतम किराया 5 रुपये होगा.

वहीं 30 से 40 किलोमीटर के लिए किराया 30 रुपये होगा. नई किराया दरें 18 अक्तूबर से लागू होंगी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2 से 6 किलोमीटर के लिए 10 रुपये, 6 से 12 किलोमीटर के लिए 15 रुपये, 12 से 21 किलोमीटर के लिए 20 रुपये और 21 से 30 किलोमीटर के लिए 25 रुपये किराया वसूला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >