पश्चिम बंगाल : पटरी पार करने के क्रम में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आये छह लोग, मौत

मालदा (पश्चिम बंगाल) : मालदा जिले में न्यू जलपाईगुड़ी – हावडा शताब्दी एक्सप्रेस के नीचे आकर कुचल जाने से आज दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक प्रसून्न बंदोपाध्याय ने बताया कि ये लोग सुबह करीब सात बजे पटरी पार कर रहे थे और इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में […]

मालदा (पश्चिम बंगाल) : मालदा जिले में न्यू जलपाईगुड़ी – हावडा शताब्दी एक्सप्रेस के नीचे आकर कुचल जाने से आज दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी.

पुलिस अधीक्षक प्रसून्न बंदोपाध्याय ने बताया कि ये लोग सुबह करीब सात बजे पटरी पार कर रहे थे और इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गये.

उन्होंने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालाय से करीब 90 किलोमीटर दूर हरिश्चंद्रपुर पुलिस थाना क्षेत्र में बडोदुआरी के निकट हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >