कोलकाता पुलिस ने बुजुर्गों के लिए शुरू किया ''प्रोजेक्ट प्रणाम''

कोलकाता : हाल के दिनों में कई वरिष्ठ नागरिकों की शहर में हत्या की वारदात सामने आने के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने बुजुर्गों को सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रणाम’ नामक एक नयी पहल की है. कोलकाता के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘शहर में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को […]

कोलकाता : हाल के दिनों में कई वरिष्ठ नागरिकों की शहर में हत्या की वारदात सामने आने के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने बुजुर्गों को सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रणाम’ नामक एक नयी पहल की है. कोलकाता के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘शहर में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर हमने कई कदम उठाये हैं.’

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (2) जयंत वासु ने बताया, ‘सभी थानों में कांस्टेबलों के साथ एक नामित अधिकारी होंगे जो थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले बुजुर्ग नागरिकों के साथ संपर्क में रहेंगे.’ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने 2009 में अकेले रहने वाले लोगों के बचाव, सुरक्षा और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रणाम’ शुरू किया था.

उन्होंने बताया, ‘इन वर्षों के दौरान यह योजना सफल रही लेकिन बुजुर्गों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए नये अनुभवों के साथ इसे हर दिन विकसित किया जा रहा है.’ परियोजना से जुडे अधिकारियों द्वारा मुहैया करायी गयी रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के वरिष्ठ नागरिकों में से लगभग 30 प्रतिशत अकेले रहते हैं और इनमें से बहुत अधिक बुर्जुग बचाव, सुरक्षा, स्वास्थ्य समस्याओं से जुडी गंभीर चिंताओं का सामना कर रहे हैं.

परियोजना के संयोजक शुक्ला तरफदार ने बताया कि 2009 में परियोजना शुरू होने के बाद से लगभग 12,500 के करीब बुजुर्ग नागरिक ‘प्रणाम’ के सदस्य बन चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >