दाजिर्लिंग:जीजेएम के शीर्ष नेता गिरफ्तार

दाजिर्लिंग : गोरखा क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के कार्यकारी सदस्य समेत जीजेएम के दो शीर्ष नेताओं को उनके खिलाफ आगजनी के पुराने लंबित मामलों में आज यहां गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि जीटीए के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रभारी और जीजेएम के सहायक सचिव बेनोय तमांग को कलिमपोंग उपमंडल में सिक्किम-पश्चिम बंगाल सीमा […]

दाजिर्लिंग : गोरखा क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के कार्यकारी सदस्य समेत जीजेएम के दो शीर्ष नेताओं को उनके खिलाफ आगजनी के पुराने लंबित मामलों में आज यहां गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि जीटीए के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रभारी और जीजेएम के सहायक सचिव बेनोय तमांग को कलिमपोंग उपमंडल में सिक्किम-पश्चिम बंगाल सीमा के निकट राम्बी से आज सुबह गिरफ्तार किया गया.

सूत्रों ने बताया कि तमांग को इलाके में पुलिस की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया. उन्हें आगजनी संबंधी मामलों में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर जीटीए के एक अन्य सदस्य और जीजेएम के नेता सतीश पाखरेल को कलिमपोंग में एक विभिन्न स्थान से गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने बताया कि पाखरेल को उसके खिलाफ लंबित पुराने पुलिस मामलों में गिरफ्तार किया गया था. तमांग और पाखरेल की गिरफ्तारी के साथ ही दाजिर्लिंग पर्वतीय क्षेत्र में पृथक गोरखालैंड की मांग को लेकर शुरु हुए अनिश्चितकालीन बंद के बाद से गिरफ्तार किए गए जीटीए के सदस्यों की संख्या 13 हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >