छह मंत्री रहेंगे राइटर्स में, पांच जायेंगे एचआरबीसी भवन

कोलकाता: एक अक्तूबर से राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग हावड़ा के मंदिरतला स्थित एचआरबीसी भवन में स्थानांतरित करने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा में अब कुछ फेरबदल किया गया है. एचआरबीसी भवन में मुख्यमंत्री को लेकर केवल पांच मंत्री जायेंगे, जबकि छह मंत्री राइटर्स बिल्डिंग के पुर्नरुद्धार कार्य के दौरान […]

कोलकाता: एक अक्तूबर से राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग हावड़ा के मंदिरतला स्थित एचआरबीसी भवन में स्थानांतरित करने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा में अब कुछ फेरबदल किया गया है. एचआरबीसी भवन में मुख्यमंत्री को लेकर केवल पांच मंत्री जायेंगे, जबकि छह मंत्री राइटर्स बिल्डिंग के पुर्नरुद्धार कार्य के दौरान भी राइटर्स में ही रहेंगे. इस बीच राइटर्स बिल्डिंग से विभागों के स्थानांतरण का काम शुरू हो गया है.

कौन-कौन से मंत्री जायेंगे एचआरबीसी भवन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्र, कृषि मंत्री मलय घटक, अगिAशमन व आपदा प्रबंधन मामलों के मंत्री जावेद खान और लोक निर्माण मामलों के मंत्री सुदर्शन घोष दस्तीदार एचआरबीसी भवन जायेंगे.

राइटर्स में रहनेवाले मंत्री
राइटर्स के पुर्नरुद्धार कार्य के दौरान छह मंत्री यानी कृषि मंत्री पूर्णेदु बसु, कानून मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, आवास व युवा कल्याण मामलों के मंत्री अरूप विश्वास, पिछड़े विकास मामलों के मंत्री उपेन विश्वास, शरणार्थी पुनर्वास मामलों के मंत्री मंजूकृष्ण ठाकुर व शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम राइटर्स में ही रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >