नन कुछ और समय तक रहना चाहती है अस्पताल में, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

रानाघाट: कान्वेंट स्कूल में 71 वर्षीय नन के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. इस बीच कुछ और समय अस्पताल में रहने का नन का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है. इस घृणित घटना को लेकर उत्पन्न आक्रोश के बीच पश्चिम बंगाल सरकार […]

रानाघाट: कान्वेंट स्कूल में 71 वर्षीय नन के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. इस बीच कुछ और समय अस्पताल में रहने का नन का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है. इस घृणित घटना को लेकर उत्पन्न आक्रोश के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने कल मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया.

पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है हालांकि इस सिलसिले में 15 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है.रानाघाट के उप मंडलीय अस्पताल के अधीक्षक एन मंडल ने बताया कि नन को कल ही छुट्टी के लिये उपयुक्त पाया गया था. नन ने कल रात लेकिन अस्पताल के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह कुछ और समय अस्पताल में रहना चाहती है जिसे स्वीकार कर लिया गया.

मंडल ने बताया कि नन से कहा गया है कि वह जितना भी समय अस्पताल में रहना चाहती हैं, रह सकती है. चिकित्सा बोर्ड उनकी देखभाल करता रहेगा.उन्होंने बताया कि नन शारीरिक और मानसिक तौर पर ठीक हैं.

पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के रानाघाट स्थित एक कानवेंट में 14 मार्च को नन के साथ सामूहिक बलाल्कार किया गया था. कोलकाता में कानवेंट की समिति के सदस्य फादर फास्टाइन ब्रांक ने कहा कि नन को कब वापस लाया जायेगा, इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रबंधन को यह फैसला लेना है. हमने अभी कोई फैसला नहीं किया है. ’’ बांगिया क्रिस्टिया परिसेबा के कार्यकारी अध्यक्ष हेरोड मुलिक ने बताया कि बुजुर्ग नन अभी भी सदमे हैं और कुछ समय अस्पताल में रहना चाहती है.इस बीच सीआईडी की टीमों ने आज कानवेंट का दौरा किया. उन्हें कानवेंट की इमारत के फोटो लेते और स्कैच बनाते देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >