चार्जशीट तैयार करने में जुटी पुलिस!

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी का बहुचर्चित एसजेडीए घोटाला मामले में पुलिस चार्जशीट तैयार करने में जुट गयी है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसजेडीए के पूर्व चेयरमैन व सिलीगुड़ी के विधायक रूद्रनाथ भट्टाचार्य व एसजेडीए के पूर्व सीइओ व मालदा के डीएम जी किरण कुमार, विधायक शंकर मालाकार आदि से पूछताछ के बाद भी दर्जनों […]

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी का बहुचर्चित एसजेडीए घोटाला मामले में पुलिस चार्जशीट तैयार करने में जुट गयी है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसजेडीए के पूर्व चेयरमैन सिलीगुड़ी के विधायक रूद्रनाथ भट्टाचार्य एसजेडीए के पूर्व सीइओ मालदा के डीएम जी किरण कुमार, विधायक शंकर मालाकार आदि से पूछताछ के बाद भी दर्जनों लोगों से पूछताछ हो चुकी है.

अब तो पुलिस उक्त मामले की चार्जशीट बनाने की तैयारी कर रही है. पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस मामले की चार्जशीट सितंबर में अदालत में पेश की जायेगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में एक या दो दिग्गज लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है. फिलहाल वे शक के घेरे में हैं. यदि उन पर आरोप तये हुए, तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती हैं. गौरतलब है कि विगत महीने एसजेडीए में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था. उक्त मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >