हावड़ा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

हावड़ा: मल्लिक फाटक स्थित हावड़ा जिला संशोधनागार में कैद पति से मिलने पहुंची महिला के साथ चार युवकों द्वारा मिल कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना बुधवार की है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चारों के नाम राजू मुमरू, राजू दास, बबलू दास व सूरज देवनाथ हैं. पुलिस से मिली […]

हावड़ा: मल्लिक फाटक स्थित हावड़ा जिला संशोधनागार में कैद पति से मिलने पहुंची महिला के साथ चार युवकों द्वारा मिल कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना बुधवार की है.

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चारों के नाम राजू मुमरू, राजू दास, बबलू दास व सूरज देवनाथ हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पति काजल दास से मिलने के लिए पत्नी संशोधनागार पहुंची थी. लेकिन पति से मिलने का कागजात नहीं होने की वजह से उसे नहीं मिलने दिया गया. महिला संशोधनागार के बाहर खड़ी थी. इसके बाद चारों युवकों ने महिला को कहा कि वह लोग उसे उसकी पति से मिलवा देंगे. युवकों ने प्रलोभन दिया कि दूसरे रास्ते से वे लोग उसके पति से मिलवा देंगे.

युवकों की बात पर महिला राजी हो गयी. आरोप है कि युवकों ने महिला को संशोधानगार के गेट से सटे एक सुनसान रास्ते में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >