ऑनलाइन निवेश पर छह गुना रिटर्न का लालच दे ठगे 31.50 लाख

ऑनलाइन निवेश करने पर छह गुना ज्यादा रिटर्न का लालच देकर एक व्यक्ति से 31.50 लाख रुपये निवेश कराने के बाद सारी रकम हड़पने के आरोप में लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने दीपेन रॉय नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

– लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने डानकुनी से प्रमुख आरोपी को किया अरेस्ट

कोलकाता. ऑनलाइन निवेश करने पर छह गुना ज्यादा रिटर्न का लालच देकर एक व्यक्ति से 31.50 लाख रुपये निवेश कराने के बाद सारी रकम हड़पने के आरोप में लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने दीपेन रॉय नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसे हुगली के डानकुनी से पकड़ा गया है.

आरोपी को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 20 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. अदालत सूत्रों के मुताबिक सरकारी वकील ने अदालत में बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक व्हाट्सएप ग्रुप में संपर्क किया. उसने एक प्रसिद्ध कंपनी का फर्जी कागजात दिखाकर कहा कि इसमें निवेश करने पर मोटी रकम मिलेगी. निवेशित राशि पर छह गुना ज्यादा रिटर्न दिया जायेगा. इस लालच में फंसकर पीड़ित ने 31 लाख 50 हजार रुपये निवेश कर दिया. निवेश की गयी राशि वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी. मामले की जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >