भाजपा की सभा: अलकायदा की पुस्तक बेचते दो से पूछताछ!

कोलकाता: भाजपा की सभा में अलकायदा की किताब बेचने के आरोप में हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. हालांकि पूछताछ के बाद दोनों से इस संबंध में कोई खास जानकारी नहीं मिलने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया. पुलिस के मुताबिक भाजपा के अध्यक्ष […]

कोलकाता: भाजपा की सभा में अलकायदा की किताब बेचने के आरोप में हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

हालांकि पूछताछ के बाद दोनों से इस संबंध में कोई खास जानकारी नहीं मिलने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया. पुलिस के मुताबिक भाजपा के अध्यक्ष अमित साह की सभा में धर्मतल्ला में दो युवकों को अलकायदा की किताब बेचते देखा गया था. किताब में मदरसों में हो रही जिहादी ट्रेनिंग के संबंध में लिखा गया था. जिसके बाद दोनों को थाने लाया गया. लेकिन किताब को पढ़ने के बाद पुलिस का भ्रम दूर हुआ. दरअसल किस तरह बर्दवान के खागड़ागढ़ के मदरसों में ट्रेनिंग दी गयी थी.

लोग कैसे इससे बचे, इस बारे में इस किताब में जानकारी दी गयी थी. बर्दवान कांड के पूरे ऑपरेशन व इसमें केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गयी थी. पुलिस को इस किताब की हकीकत के बारे में पता चलने के बाद दोनों किताब बिक्रेताओं को रिहा कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >