कोई भी षड्यंत्र हमें रोक नहीं सकता : ममता

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में भी सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा उनके खिलाफ षडयंत्र रच रही है, लेकिन कोई भी षडयंत्र उन्हें राज्य में विकास कार्य से नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि वह राज्य में काम कर रही है. पहली बार राज्य […]

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में भी सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा उनके खिलाफ षडयंत्र रच रही है, लेकिन कोई भी षडयंत्र उन्हें राज्य में विकास कार्य से नहीं रोक सकता.

उन्होंने कहा कि वह राज्य में काम कर रही है. पहली बार राज्य में दवाओं के लिए उचित मूल्य की दुकानें खोली गयी हैं, जहां 78 फीसदी तक छूट की पेशकश की जा रही है. अस्पतालों में बिस्तरों के लिए भुगतान करने की प्रणाली को खत्म कर दी गयी है. बेड चार्ज निशुल्क कर दिया गया है.

अस्पतालों में हजारों नये बिस्तरों की व्यवस्था की गयी है. राज्य में कन्याश्री योजना भी देश की पहली योजना है. उनकी सरकार ने अक्तूबर 2013 में कन्याश्री कार्यक्रम के शुरुआत की, ताकि शिक्षा को बढ़ावा देकर कम उम्र में लड़कियों की शादी को रोका जा सके. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गत शनिवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि वह उनके और उनके पार्टी के खिलाफ चुन-चुन कर बदले की कार्रवाई कर रही है. उन्होंने केंद्र को चुनौती दी कि वह राष्ट्रपति शासन लगा कर उनको गिरफ्तार करके दिखायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >