मालदा में बम धमाका,तीन घायल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मालदा में देर रात बम धमाका हुआ जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल घटना को किसने अंजाम दिया है इसकी जांच जारी है. गौरतलब है […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मालदा में देर रात बम धमाका हुआ जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल घटना को किसने अंजाम दिया है इसकी जांच जारी है.

गौरतलब है कि बर्दवान विस्फोट के बाद पश्चिम बंगाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बर्दवान विस्फोट की जांच तेज हो गयी है. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) जहां विस्फोटकों का पता लगाने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) से मदद ले रही है, वहीं खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनलिसिस (रॉ) की एक टीम ने बुधवार को बर्दवान के सिमुलिया स्थित मदरसा जा कर तहकीकात की.

दो अक्तूबर को बर्दवान के खगड़ागढ़ में धमाका हुआ था. धमाके में दो लोगों की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >