झोपड़ी में सो रही महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

बेनियापुकुर इलाके के नॉर्थ रेंज रोड की घटना केरोसिन में भिगोया गया कपड़ा जला कर फेंका कोलकाता : झोपड़ी में सो रही एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी है. घटना बेनियापुकुर इलाके के नॉर्थ रेंज रोड की है. पीड़ित महिला का नाम शबनम बेगम (28) है. हालांकि वह खुद को बचाने में […]

बेनियापुकुर इलाके के नॉर्थ रेंज रोड की घटना

केरोसिन में भिगोया गया कपड़ा जला कर फेंका
कोलकाता : झोपड़ी में सो रही एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी है. घटना बेनियापुकुर इलाके के नॉर्थ रेंज रोड की है. पीड़ित महिला का नाम शबनम बेगम (28) है. हालांकि वह खुद को बचाने में सफल हो सकी. इसके बाद वह शिकायत लेकर बेनियापुकुर थाने में पहुंची. पुलिस को शिकायत में उसने बताया कि वह झोपड़ी में सो रही थी.
देर रात को अचानक उसे पांव के पास कुछ गर्मी का एहसास होने लगा, कुछ जलने की बदबू आने पर उसकी नींद खुल गयी. उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि किसी ने केरोसिन में जलाया हुआ कपड़ा उसके शरीर के पास फेंका था. बाहर निकल कर देखी तो कोई नहीं दिखा. कुछ देर और नींद नहीं खुलती तो वह झोपड़ी में झुलस चुकी होती. पुलिस को उसने जला हुआ कपड़ा सौंप दिया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >