म्यूजिक सिस्टम बेचने के नाम पर 4.19 लाख की ठगी

कोलकाता : म्यूजिक सिस्टम बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से ऑनलाइन चार लाख 19 हजार रुपये ठग लिये गये. घटना गरफा इलाके की है. पीड़ित का नाम सच्चिदानंद पांडेय है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें म्यूजिक सिस्टम का काफी शौक है. इस सिलसिले में वह विज्ञापन देख रहे थे. अचानक एक […]

कोलकाता : म्यूजिक सिस्टम बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से ऑनलाइन चार लाख 19 हजार रुपये ठग लिये गये. घटना गरफा इलाके की है. पीड़ित का नाम सच्चिदानंद पांडेय है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें म्यूजिक सिस्टम का काफी शौक है.

इस सिलसिले में वह विज्ञापन देख रहे थे. अचानक एक ऑनलाइन साइट पर उन्हें सस्ती कीमत पर म्यूजिक सिस्टम बेचे जाने की जानकारी मिली. विज्ञापन देनेवाले को उन्होंने फोन किया. पीड़ित का आरोप है कि जवाब में विज्ञापन देनेवाला व्यक्ति उनसे किस्तों में 4 लाख 19 हजार सिस्टम के बदले अकाउंट में जमा करवा लिया. इसके बावजूद उन्हें कोई भी म्यूजिक सिस्टम नहीं मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >