हथियार दिखा कर लूटपाट

कोलकाता : हथियार दिखा कर तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूटपाट की. घटना पार्क सर्कस स्टेशन रोड के निकट शुक्रवार सुबह की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम देवज्योति कंडारी (33) है. वह दक्षिण 24 परगना के मंदिरबाजार इलाके का निवासी है. पीड़ित ने घटना की शिकायत तपसिया थाने में दर्ज करायी. उसने बताया कि […]

कोलकाता : हथियार दिखा कर तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूटपाट की. घटना पार्क सर्कस स्टेशन रोड के निकट शुक्रवार सुबह की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम देवज्योति कंडारी (33) है.

वह दक्षिण 24 परगना के मंदिरबाजार इलाके का निवासी है. पीड़ित ने घटना की शिकायत तपसिया थाने में दर्ज करायी. उसने बताया कि वह शुक्रवार सुबह पार्क सर्कस स्टेशन के निकट से फुटपाथ से जा रहा था. अचानक तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया. सभी के हाथों में धारदार हथियार थे. बदमाशों ने उसकी जेब से 3700 रुपये निकाल लिये. इसके साथ कुछ अन्य जरूरी कागजात भी छीन लिये और भाग निकले.

तपसिया थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >