कोलकाता के अलीपुर जेल से भागे तीन डकैती के कैदी

-विकास गुप्ता-कोलकाता: महानगर के अलीपुर सेंट्रल जेल में डकैती की सजा काट रहे तीन कैदी शुक्रवार तड़के सुरक्षा में लापरवाही का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गये. फरार तीनों कैदियों के नाम कुतुबुद्दीन लस्कर (32), शमीम हवालदार (32) और अजीम मिस्त्री (33) है. सभी दक्षिण 24 परगना के बासंती व बारुइपुर के रहने वाले […]

-विकास गुप्ता-
कोलकाता: महानगर के अलीपुर सेंट्रल जेल में डकैती की सजा काट रहे तीन कैदी शुक्रवार तड़के सुरक्षा में लापरवाही का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गये. फरार तीनों कैदियों के नाम कुतुबुद्दीन लस्कर (32), शमीम हवालदार (32) और अजीम मिस्त्री (33) है. सभी दक्षिण 24 परगना के बासंती व बारुइपुर के रहने वाले है.

जेल सूत्रों के मुताबिक जेल के अंदर गत नौ वर्षो से तीनों सजा काट रहे थे. जेल के अंदर 14 नंबर सेल में तीनों रह रहे थे. शुक्रवार तड़के 3.30 बजे के करीब तीनों ने सेल के अंदर मोरचा लग चुके लोहे के पाइप के को काट कर वहां से भागने में कामयाब हो गये. जेल अधिकारियों का कहना है कि फरार कैदियों में अजीम मिस् त्री इसके पहले दो बार जेल से भाग चुका है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था.

शुक्रवार को तीसरी बार वह अपने दो साथियों के साथ भाग निकला. राज्य के एडीजी (कारागार) अधीर शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद अलीपुर जेल के अधीक्षक चितरंजन घोराइ के अलावा दो अन्य वार्डेन को ससपेंड कर दिया गया है. मामले की जांच का निर्देश दिया गया है. स्थानीय थाने में भी इस घटना की एफआइआर दर्ज करायी गयी है. हालांकि फरार तीनो कैदियों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >