दो दिनों से कमरे में पड़ा था शव, नहीं लगी भनक

कोलकाता : सरसुना इलाके में एक मकान के कमरे में दो दिन पहले एक वृद्ध की मौत हो गयी थी. दो दिन के बाद दुर्गंध आने पर मौत का खुलासा हुआ. घटना सरसुना इलाके के तालपुकुर रोड में रविवार सुबह 11.45 बजे की है. मृतक की पहचान अचिंत चटर्जी (66) के रूप में हुई है. […]

कोलकाता : सरसुना इलाके में एक मकान के कमरे में दो दिन पहले एक वृद्ध की मौत हो गयी थी. दो दिन के बाद दुर्गंध आने पर मौत का खुलासा हुआ. घटना सरसुना इलाके के तालपुकुर रोड में रविवार सुबह 11.45 बजे की है. मृतक की पहचान अचिंत चटर्जी (66) के रूप में हुई है.

वह इमारत की पहली मंजिल स्थित एक कमरे में अकेले रहते थे. पड़ोसियों के मुताबिक रविवार सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर सरसुना थाने की पुलिस को इसकी खबर दी गयी. कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची, तो अचिंत को कमरे में अचेत हालत में पाया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दो दिन पहले ही उनकी मौत होने की पुष्टि की. उनकी मौत कैसे व कब हुई, इसकी जानकारी के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >