हिमगिरी एक्सप्रेस से 75 कछुए हुए बरामद

दो बैगों में कछुओं को रखा गया था हावड़ा : मंगलवार दोपहर डाउन हिमगिरी एक्सप्रेस के एस-8 से 71 कछुए बरामद किये गये. दो बैग के अंदर कछुओं को रखा गया था. यह जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर एमडी भुटिया ने दी. उन्होंने बताया कि सुबह 11.20 बजे प्लेटफार्म संख्या नौ पर हिमगिरी एक्सप्रेस पहुंची थी. तलाशी […]

दो बैगों में कछुओं को रखा गया था

हावड़ा : मंगलवार दोपहर डाउन हिमगिरी एक्सप्रेस के एस-8 से 71 कछुए बरामद किये गये. दो बैग के अंदर कछुओं को रखा गया था. यह जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर एमडी भुटिया ने दी. उन्होंने बताया कि सुबह 11.20 बजे प्लेटफार्म संख्या नौ पर हिमगिरी एक्सप्रेस पहुंची थी.
तलाशी अभियान के दौरान देखा गया कि एस-8 कोच के बाथरूम के पास दो लावारिस बैग रखे हुए हैं. स्नीफर डॉग की मदद से बैग की जांच की गयी तो एक बैग में 40 व दूसरे बैग में 31 कछुए बरामद हुए.
कछुओं का वजन 800 ग्राम से डेढ़ किलो तक था. खबर वन विभाग को दी गयी. मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया. आरपीएफ, स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >