ससुरालवालों पर बहू की हत्या का आरोप

पति व सास गिरफ्तार बारासात : उत्तर 24 परगना जिले के बारासात अंचल के देगंगा अंतर्गत आमुलिया ग्राम में गर्भवती को पीट कर उसकी हत्या करने का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया गया है. घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया. स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग […]

पति व सास गिरफ्तार

बारासात : उत्तर 24 परगना जिले के बारासात अंचल के देगंगा अंतर्गत आमुलिया ग्राम में गर्भवती को पीट कर उसकी हत्या करने का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया गया है. घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया.
स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उसके घर में तोड़फोड़ की. मृत महिला के भाई ने उसके ससुरालवालों के खिलाफ देगंगा थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियुक्त पति और सास को गिरफ्तार कर लिया. मृत युवती का नाम खादिजा बताया गया है.
जानकारी के अनुसार छह महीने पहले देगंगा के निरामिषा ग्राम निवासी खादिजा की शादी आमुलिया ग्राम निवासी शेख फारुख से हुई थी. आरोप है कि दैनिक मजदूर फारुख का परिवार शादी के बाद भी दहेज व अन्य चीजों की मांग करते हुए उसे अक्सर ताने दिया करता था. उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.
आरोप है कि बुधवार रात को भी ससुरालवालों ने उस पर रुपये के लिये दबाव बनाया था, जिसका खादिजा ने प्रतिवाद किया था. आरोप है कि उसके बाद ससुरालवालों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया. उसके बाद अभियुक्तों ने उसका गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. आरोप है कि इस घटना को आत्महत्या का मामला साबित करने के लिए उसके शव को फंखे से लटका दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >