दो जगहों पर महिलाओं से छेड़खानी

कोलकाता : महानगर की दो अलग-अलग जगहों पर छेड़खानी की घटनाएं हुईं. पहली घटना उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में हुई. पीड़िता ने जोड़ाबागान थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को अपनी सहेली से मिलने पीके टैगोर स्ट्रीट गयी थी. वहां इमारत की तीसरी मंजिल […]

कोलकाता : महानगर की दो अलग-अलग जगहों पर छेड़खानी की घटनाएं हुईं. पहली घटना उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में हुई. पीड़िता ने जोड़ाबागान थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को अपनी सहेली से मिलने पीके टैगोर स्ट्रीट गयी थी. वहां इमारत की तीसरी मंजिल में एक अज्ञात युवक उसके साथ छेड़खानी कर तेजी से भाग गया. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है. छेड़खानी की दूसरी घटना उत्तर कोलकाता के टाला इलाके के बनमाली चटर्जी स्ट्रीट की है. 31 वर्षीया पीड़िता से छेड़खानी के आरोप में टाला थाने की पुलिस ने गौतम राय (19) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एक युवक बुधवार रात को घर लौटते समय जबरन उसका हाथ पकड़कर उसे अंधेरे की तरफ खींचने लगा. जब उसने विरोध किया, तो आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगा. शोर मचाकर पीड़िता ने आसपास के लोगों से मदद मांगी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >