एमएसएमइ में राज्य नंबर वन : सीएम

कोलकाता: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दावा किया कि राज्य का सूक्ष्म, लघु व मझोला उद्यम (एमएसएमइ) देश में नंबर एक बन गया है. उसके 35 हजार से अधिक नये यूनिट पिछले तीन वर्ष में बने हैं. इसमें करीब तीन लाख 20 हजार लोगों को रोजगार मिला है […]

कोलकाता: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दावा किया कि राज्य का सूक्ष्म, लघु व मझोला उद्यम (एमएसएमइ) देश में नंबर एक बन गया है.

उसके 35 हजार से अधिक नये यूनिट पिछले तीन वर्ष में बने हैं. इसमें करीब तीन लाख 20 हजार लोगों को रोजगार मिला है और 35 हजार करोड़ रुपये का ऋण पिछले तीन वर्षो में प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री ने लिखा है कि 2013 के सितंबर से ‘सिनर्जी’ का आयोजन किया जा रहा है ताकि एमएसएमइ उद्यमियों को उनके मुताबिक सॉल्यूशन मुहैया किया जा सके. इन क्लिनिक में करीब 40 हजार उद्यमी पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >