दार्जिलिंग : अलग राज्य गोरखालैंड का समर्थन करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने आज कहा कि बंगाली समुदाय के लिए जहां बंगाल राज्य है, पंजाबियों के लिए पंजाब है तो गोरखाओं के लिए गोरखालैंड क्यों नहीं हो सकता.
उन्होंने कहा कि नेपाली भाषियों ने काफी संघर्ष के बाद नेपाली भाषा की मान्यता प्राप्त किया है. उन्होंने कहा कि नेपाली भाषी लोग देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देते आ रहे हैं. फिर भी इन्हें भारतीयों द्वारा शक की नजर से देखा जाता है. जो गलत बात है. उन्होंने कहा कि भारतीय नेपाली व गोरखाओं का अलग राज्य गोरखालैंड का गठन होना जरूरी है. दूसरी ओर मोरचा सुप्रीमो विमल गुरुंग ने बाबा रामदेव को गोरखालैंड का समर्थन करने पर उनके प्रति आभार प्रकट किया.
आज विमल गुरुंग के नेतृत्व में मोरचा महासचिव रोशन गिरि, सहसचिव विनय तामांग, मोरचा केंद्रीय कमेटी के सदस्य पेंबा छिरींग ओले दिल्ली से सीधे हरिद्वार के लिए गये. इन सभी ने बाबा रामदेव का आशीर्वाद लेते हुए अपनी यात्रा प्रारंभ की.
