साईंथिया में तीन ड्रम बम बरामद

पानागढ़ : बीरभूम जिले के साईंथिया थाना के कल्याणपुर गांव में गुरुवार को फिर पुलिस ने तलाशी अभियान चला कर तीन ड्रम बम बरामद किये. इससे कल्याणपुर गांव के लोगों में दहशत है. घटना के बाद पुलिस ने बमों को जब्त कर सीआइडी के बम स्क्वाड को सूचित किया. बताया जाता है कि मंगलवार को […]

पानागढ़ : बीरभूम जिले के साईंथिया थाना के कल्याणपुर गांव में गुरुवार को फिर पुलिस ने तलाशी अभियान चला कर तीन ड्रम बम बरामद किये. इससे कल्याणपुर गांव के लोगों में दहशत है. घटना के बाद पुलिस ने बमों को जब्त कर सीआइडी के बम स्क्वाड को सूचित किया.

बताया जाता है कि मंगलवार को उक्त गांव में तृणमूल के दो गुटों में हुए झड़प के दौरान बमबाजी व गोलीबारी में एक तृणमूल समर्थक इंसान अली की मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद से पुलिस ने गांव में पुलिस पिकेट बैठा दी और तलाशी अभियान चलाकर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को भी यहां से 40 जिंदा बम बरामद किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >