किशोरी के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

कोलकाता : हाबरा थाने की पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. उनके नाम प्रमोद कुमार और प्रदीप कुमार हैं. बारासात कोर्ट में पेश करने पर उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. घटना हाबरा के तीन नबंर रेल कॉलोनी इलाके की है. 13 मार्च […]

कोलकाता : हाबरा थाने की पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. उनके नाम प्रमोद कुमार और प्रदीप कुमार हैं. बारासात कोर्ट में पेश करने पर उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. घटना हाबरा के तीन नबंर रेल कॉलोनी इलाके की है. 13 मार्च को हाबरा थाने में रेल कॉलोनी में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी गयी थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने बताया कि लापता किशोरी के मोबाइल की डिटेल खंगालने पर पता चला कि वह दो मोबाइल पर लगातार संपर्क में थी. इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल को ट्रैक करना शुरू किया और शनिवार सुबह मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने हाबरा स्टेशन मोड़ से दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दोनों आरोपियों से लापता किशोरी के बारे में पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >