सारधा चिटफंड घोटाला मामला : ईस्ट बंगाल क्लब के अधिकारी से पूछताछ

सारधा चिटफंड घोटाले की सीबीआइ जांच कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले की सीबीआइ जांच आगे बढ़ती दिख रही है. शनिवार को सीबीआइ अफसरों ने ईस्ट बंगाल क्लब के अधिकारी देबब्रत सरकार से घंटों पूछताछ की.सीबीआइ ने श्री सरकार को तलब किया था. वह शनिवार सुबह सीबीआइ कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे घंटों पूछताछ हुई. जानकारी के […]

सारधा चिटफंड घोटाले की सीबीआइ जांच

कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले की सीबीआइ जांच आगे बढ़ती दिख रही है. शनिवार को सीबीआइ अफसरों ने ईस्ट बंगाल क्लब के अधिकारी देबब्रत सरकार से घंटों पूछताछ की.सीबीआइ ने श्री सरकार को तलब किया था. वह शनिवार सुबह सीबीआइ कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे घंटों पूछताछ हुई. जानकारी के अनुसार, श्री सरकार से सीबीआइ अधिकारियों ने विभिन्न चरणों में पूछताछ की. सीबीआइ सूत्रों के अनुसार, देवब्रत सरकार के खिलाफ कंपनी के मालिक सुदीप्त सेन ने आरोप लगाया है कि देवब्रत सरकार ने सारधा कंपनी, सेबी व रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के बीच मध्यस्थता का काम किया था और इसके लिए उसने करोड़ों रुपये लिये थे.

अब इस राशि को देवब्रत सरकार ने क्यों लिया और इसे किसे सौंपा था, इसकी जांच में सीबीआइ लगी हुई है.

गौरतलब है कि गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद और बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में पूछताछ की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >