सिलीगुड़ी : इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के अध्यक्ष के रघु कल 26 जुलाई को सिलीगुड़ी के दौरे पर आ रहे हैं. वह यहां आईसीएआई सिलीगुड़ी ब्रांच के सभागार तथा आईटीटी लैब का उद्घाटन करेंगे.उक्त आशय की जानकारी देते हुए सिलीगुड़ी ब्रांच के चेयरमैन सीए संजय गोयल ने बताया है कि श्री रघु का सिलीगुड़ी दौरा अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
उन्होंने कहा कि श्री रघु जिस सभागार का उद्घाटन करेंगे उसमें 125 लोगों के बैठने की क्षमता है. इस सभागार में सेमिनार, कार्यशाला आदि आयोजित करने में सरलता होगी. उन्होंने कहा कि आईटीटी लैब में एक समय पर एक साथ 50 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सकेंगे.
उन्होंने बताया कि इस लैब की काफी दिनों से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, क्योंकि ना केवल उत्तर बंगाल, बल्कि सिक्किम, भूटान तथा नेपाल आदि से काफी छात्र यहां अध्ययन कर रहे हैं. उद्घाटन अवसर पर आईसीएआई के सेंट्रल काउंसिल सदस्य सुमंत्र गुहा तथा सीए सुभाष चन्द्र शरत भी उपस्थित रहेंगे.
