महिलाओं के खिलाफ तापस पॉल की टिप्पणी का मामला: सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं के विरुद्ध तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पाल की असंवेदनशील टिप्पणियों के खिलाफ कदम उठाने की मांग करने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी कर ली. न्यायालय इस मामले में अपना निर्णय बाद में सुनायेगा. न्यायाधीश दीपंकर दत्ता ने तापस पाल की कथित आपत्तिजनक […]

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं के विरुद्ध तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पाल की असंवेदनशील टिप्पणियों के खिलाफ कदम उठाने की मांग करने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी कर ली. न्यायालय इस मामले में अपना निर्णय बाद में सुनायेगा. न्यायाधीश दीपंकर दत्ता ने तापस पाल की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियांे वाला वीडियो क्लिप देखा.

इन टिप्पणियों के लिए तापस पाल ने बिना शर्त माफी मांगी थी. अदालत में न्यायाधीश ने तापस पाल के मामले पर राज्य सकार की स्थिति को जानना चाहा था, लेकिन उन्हें उपयुक्त उत्तर नहीं मिला था. इस पर अदालत की ओर नाराजगी प्रकट की गयी.

सरकारी वकील का दावा था कि तापस पाल का बयान दंडनीय नहीं है. हालांकि महिलाओं के खिलाफ अनुचित टिप्पणी का यह मामला जरूर हो सकता है. इस पर न्यायाधीश ने कहा कि जो वक्ता है वह सांसद और कानून को बनानेवाले हैं, कोई लोफर नहीं हैं. तापस पाल के वकील राजदीप मजुमदार से न्यायाधीश ने जानना चाहा कि तापस पाल ने उक्त बयान दिये हैं या नहीं. इस पर वकील ने कहा कि तापस पाल ने पूर्व की एक घटना के कारण आवेग के वशीभूत होकर उक्त बयान दिया था. इसके लिए वह नि:शर्त माफी मांग रहे हैं. इस पर न्यायाधीश ने प्रश्न किया कि दुष्कर्म करने वाले किससे माफी मांगेगा और उसे कौन माफ कर सकता है.

उल्लेखनीय है कि तापस पाल के खिलाफ कलकत्ता हाइकोर्ट में दो मामले दायर किये गये हैं. विप्लव चौधरी ने नकाशीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करा कर तापस पाल की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. बाद में चौधरी उच्च न्यायालय गये और वहां अनुरोध किया कि उनकी शिकायत प्राथमिकी के रूप में ली जाये और मामले की सीआइडी जांच करायी जाये. इसके अलावा अदालत में तापस पाल के खिलाफ कदम उठाने की भी मांग की गयी. इसके अलावा समित सान्याल नामक वकील ने भी तापस पाल की टिप्पणी के खिलाफ मामला दायर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >