टीवी अभिनेत्री के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनानेवाला गिरफ्तार

सर्वे पार्क इलाके से गिरफ्तार हुआ दुकानदार फेसबुक के अलावा अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट में भी किया था अश्लील पोस्ट कोलकाता : एक टीवी अभिनेत्री के नाम पर सोशल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बना कर उसमें आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में लालबाजार के साइबर थाने की पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. […]

सर्वे पार्क इलाके से गिरफ्तार हुआ दुकानदार

फेसबुक के अलावा अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट में भी किया था अश्लील पोस्ट

कोलकाता : एक टीवी अभिनेत्री के नाम पर सोशल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बना कर उसमें आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में लालबाजार के साइबर थाने की पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम मुकेश कुमार साव है. वह गरफा इलाके का रहनेवाला है. अदालत में पेश करने पर उसे 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 30 मई को अभिनेत्री ने इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी थी. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उसके नाम पर सोशल मीडिया में फेक प्रोफाइल बना कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. इंस्टाग्राम अकाउंट में उसकी तस्वीर पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है. इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर अंत में आरोपी को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया. उसने ऐसी हरकत क्यों की, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >