17 अगस्त को सीएम जायेंगी सिंगापुर

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए 17 अगस्त को सिंगापुर जायेंगी. उनके साथ प्रशासनिक व वाणिज्यिक प्रतिनिधिमंडल भी जायेगा. वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सुश्री बनर्जी का सिंगापुर दौरा पांच दिनों का होगा. इस दौरान सुश्री बनर्जी सिंगापुर के मंत्रियों के साथ-साथ प्रशासनिक व वाणिज्यिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी. 2011 में […]

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए 17 अगस्त को सिंगापुर जायेंगी. उनके साथ प्रशासनिक व वाणिज्यिक प्रतिनिधिमंडल भी जायेगा.

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सुश्री बनर्जी का सिंगापुर दौरा पांच दिनों का होगा. इस दौरान सुश्री बनर्जी सिंगापुर के मंत्रियों के साथ-साथ प्रशासनिक व वाणिज्यिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी.

2011 में मुख्यमंत्री बनने के बाद सुश्री बनर्जी का यह पहला सिंगापुर दौरा होगा. उल्लेखनीय है कि हाल में चांगी एयरपोर्ट के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी तथा उन्हें सिंगापुर सरकार का आमंत्रण दिया था. इससे पहले वाम मोरचा शासन के दौरान भी पूर्व उद्योग मंत्री निरुपम सेन सिंगापुर गये थे तथा सलीम समूह के साथ उनका समझौता हुआ था. इसी दौरान अंडाल में एरोपोलिस हवाई अड़्डे के निर्माण के संबंध में भी समझौता हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >