कोलकाता : महानगर स्थित एक पेट्रोल पंप में लूट की योजना को पुलिस ने नाकाम करते हुए आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया. घटना वेस्ट पोर्ट थाना इलाके की है. कोलकाता पुलिस के डीसी (पोर्ट) सैयद वकार रजा ने बताया कि शनिवार को हुगली जूट मिल घाट के पास से हथियारों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.
आरोपियों के नाम मोहम्मद शाहिद (59), अब्दुल कासिम उर्फ बिहारी (58), मोहम्मद गुलाम (30) और समीउज्जमान उर्फ आलम (35) बताये गये हैं. शाहिद उत्तर 24 परगना जिला के हथियारा, बिहारी महानगर के रामनगर लेन, मोहम्मद गुलाम सागर दत्ता लेन और आलम एम स्क्वायर के निवासी हैं.
उनके कब्जे से कारतूसों से भरे दो आग्नेयास्त्र, दो धारदार हथियार जब्त किये गये हैं. आरोप है कि वे पोर्ट इलाके के एक पेट्रोल पंप में लूटपाट की फिराक में थे और वेस्ट पोर्ट इलाके में एकत्र हुए थे. आरोपियों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत मेें रखे जाने का निर्देश दिया गया.
