युवक की पीट कर हत्या मामले में एक गिरफ्तार

हुगली के आदिसप्तग्राम का रहनेवाला था युवक रात भर चली छापेमारी, पुलिस को देख भागते फिर रहे स्थानीय युवक कोलकाता : मानिकतल्ला में मंगलवार की देर रात को 15 नंबर बस स्टैंड के करीब मोचीपाड़ा में एक क्लब के निकट 35 वर्षीय युवक को चोर समझ कर पीट कर हत्या के आरोप में पुलिस ने […]

हुगली के आदिसप्तग्राम का रहनेवाला था युवक

रात भर चली छापेमारी, पुलिस को देख भागते फिर रहे स्थानीय युवक
कोलकाता : मानिकतल्ला में मंगलवार की देर रात को 15 नंबर बस स्टैंड के करीब मोचीपाड़ा में एक क्लब के निकट 35 वर्षीय युवक को चोर समझ कर पीट कर हत्या के आरोप में पुलिस ने रातभर छापेमारी की. छापेमारी में तापस साहा (27) नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. वह हरिश नियोगी रोड का रहनेवाला है. पुलिस का दावा है कि सामूहिक पिटाई की घटना में वह शामिल था, इसके पर्याप्त सबूत उनके पास हैं, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. वहीं जानलेवा हमले में जान गंवानेवाले व्यक्ति की पहचान रतन कर्मकार (47) के रूप में हुई है. वह हुगली के आदिसप्तग्राम का रहनेवाला था.
पुलिस को पता चला कि वह रेडीमेड गारमेंट का धंधा करता था. मानिकतल्ला के कुछ वस्त्र व्यापारी उससे नगदी रुपये पाते थे. वह रुपये देने में टालबहाना कर रहा था. इसलिए व्यापारियों की शिकायत के बाद क्लब वाले उसे रुपये वसूली के लिए उसे पीटते हुए क्लब में ले गये थे, वहीं वह अचेत हो गया था. आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर वहां उसे मृत करार दिया गया. पुलिस इसकी सच्चाई का पता लगा रही है. यह भी खुलासा हुआ है कि इसके पहले भी उसकी एक बार पिटाई की गई थी, तब वह अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घर गया था.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी का कहना है कि इसके पहले भी समय-समय पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थानीय थाने की तरफ से लोगों को कानून को अपने हाथों में नहीं लेने को लेकर जागरूक किया गया था, लेकिन इसके बावजूद लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं, जिससे इस तरह की अप्रिय घटना हो रही है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >