पति को पेड़ से बांध पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी सदाईपुर थाना के बारूद फैक्टरी स्थित जंगल से गुजरने के दौरान हुई घटना पानागढ़ : बीरभूम जिले के सदाईपुर थाना के बारूद फैक्टरी स्थित जंगल से गुजर रहे बाइक सवार पति-पत्नी को बदमाशों ने रोक दिया. इसके बाद पति को पेड़ से बांधकर पत्नी […]

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी

सदाईपुर थाना के बारूद फैक्टरी स्थित जंगल से गुजरने के दौरान हुई घटना

पानागढ़ : बीरभूम जिले के सदाईपुर थाना के बारूद फैक्टरी स्थित जंगल से गुजर रहे बाइक सवार पति-पत्नी को बदमाशों ने रोक दिया. इसके बाद पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से सामूहिक बलात्कार किया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. बताया जाता है कि घटना को लेकर पति ने सामूहिक बलात्कार का मामला सदाईपुर थाना में दर्ज कराया है. घटना के बाद पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है बाकी दो अभियुक्त की तलाश की जा रही है.

जिले के चिंपायी इलाके के रहने वाले दंपति बाइक से जामथलिया ग्राम एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि पीड़ित के अनुसार जब वे लोग बारूद फैक्ट्री स्थित घने जंगल से गुजर रहे थे तभी जंगल में मौजूद चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा पति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए.

घटना को लेकर पीड़ित दंपति ने सदाईपुर थाना में अभियुक्त सुशांत घोष, पार्थ घोष, कृष्णेन्दू घोष तथा कंचन घोष के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. अभियुक्त सभी दुलुपपुर ग्राम के रहने वाले है.

जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. फरार अन्य दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है. पीड़ित महिला को मेडिकल जांच हेतु सिउड़ी सदर अस्पताल में भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >