कोलकाता: अवैध संबंधकी वजह से पत्नी ने पति की हत्या कर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर बॉक्स में भर दिया. हालांकि शव को हटाने का उसे मौका नहीं मिल पाया. दरुगध की वजह से इसका भेद खुल गया. यह घटना हाबरा नगरपालिका अंतर्गत 22 नंबर वार्ड के गोयालवाटी इलाके की है. बेटे और बेटी ने मां को फांसी की सजा देने की मांग की है.
बताया जाता है कि मधुसूदन पाल की रिंकू पाल के साथ 15 साल पहले शादी हुई थी. आरोप है कि पति-पत्नी के बीच प्राय: विवाद चल रहा था. उनके बेटा व बेटी मौसी के घर रहते थे. आरोप है कि रिंकू पाल का स्थानीय एक युवक के साथ अवैध संबंधथा. स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार को तीन युवक एक बड़ा लोहे का बॉक्स लेकर आये थे.
रविवार रात से आसपास के इलाके में दरुगध फैल रही थी. दरुगध से परेशान लोगों के मन में संदेह हुआ. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने आकर बॉक्स को बरामद किया. उसके अंदर मधुसूदन पाल का सड़ा हुआ शव मिला. पति की हत्या कर शव के साथ रिंकू ने तीन दिन कैसे बताये, इसे लेकर लोग आश्चर्यचकित हैं. पुलिस ने रिंकू पाल को गिरफ्तार कर लिया है.
