युवक का शव मिला

कोलकाता : नारकेलडांगा इलाके में अचेत हालत में एक व्यक्ति को फुटपाथ किनारे पाया गया. घटना गुरुवार सुबह 6.30 बजे के आसपास की है. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत बताया. मृतक की पहचान शेख नसीम (35) के रूप में हुई है. वह कैनल इस्ट रोड का रहनेवाला था. खबर पाकर नारकेलडांगा थाने […]

कोलकाता : नारकेलडांगा इलाके में अचेत हालत में एक व्यक्ति को फुटपाथ किनारे पाया गया. घटना गुरुवार सुबह 6.30 बजे के आसपास की है. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत बताया. मृतक की पहचान शेख नसीम (35) के रूप में हुई है.

वह कैनल इस्ट रोड का रहनेवाला था. खबर पाकर नारकेलडांगा थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लोगों ने पुलिस को बताया कि कैनल इस्ट रोड में फुटपाथ किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा गया. वह अचेत हालत में था. तुरंत उसे एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया. उसकी मौत कैसे हुई, यह रहस्य का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >