तापस पॉल अस्पताल में भरती

कोलकाता: विरोधियों को गोली मारने और दुष्कर्म कराने का बयान देकर विवादों के घेरे में आने वाले तृणमूल कांग्रेस सांसद तापस पॉल को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद उन्हें सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, बेल व्यू में भरती कराया गया. अस्पताल में भरती होने के कारण […]

कोलकाता: विरोधियों को गोली मारने और दुष्कर्म कराने का बयान देकर विवादों के घेरे में आने वाले तृणमूल कांग्रेस सांसद तापस पॉल को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद उन्हें सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, बेल व्यू में भरती कराया गया.

अस्पताल में भरती होने के कारण इसकी पूरी संभावना है कि वह संसद के मौजूदा बजट सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. तापस पॉल को रविवार देर रात को अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों के मुताबिक, पॉल को पिछले दो-तीन दिनों से तेज बुखार और पीठ में दर्द है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात को उनकी स्थिति काफी खराब हो गयी थी इसलिए उन्हें आपातकालीन स्थिति में भरती किया गया.

हालांकि उनकी स्थिति स्थिर बतायी गयी है. इधर विधानसभा में विपक्ष के नेता व माकपा विधायक सूर्यकांत मिश्र से जब इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि वह तापस पॉल के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं लेकिन इतना तय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बगैर वह अस्पताल में भरती नहीं हो सकते. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि तापस पॉल को तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने संसद में फिलहाल जाने के लिए मना किया है इसलिए यह स्थिति आयी. लेकिन भाजपा मांग करती है कि कुछ दिनों के लिए क्यों, तापस पॉल को हमेशा के लिए ही संसद से बाहर ही रखा जाये.

क्या कहा था पॉल ने
उल्लेखनीय है कि तापस पॉल का विवादित वीडियो मीडिया में आया था जिसमें वह विरोधियों की हत्या करने और दुष्कर्म कराने की बात कहते हुए दिखाई देते हैं. हंगामा होने के बाद पार्टी ने उनसे माफीनामा मांगा और पॉल ने बिना शर्त माफी भी मांग ली. हालांकि विपक्ष पॉल को दंडित किये जाने की मांग लगातार कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >