राष्ट्रपति ने नारायणन का इस्तीफा मंजूर

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम. के. नारायणन का इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया और बिहार के राज्यपाल डी. वाई. पाटिल से नियमित व्यवस्था होने तक वहां का अतिरिक्त प्रभार देखने को कहा. राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया, ‘‘राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल […]

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम. के. नारायणन का इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया और बिहार के राज्यपाल डी. वाई. पाटिल से नियमित व्यवस्था होने तक वहां का अतिरिक्त प्रभार देखने को कहा.

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया, ‘‘राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नियमित व्यवस्था होने तक बिहार के राज्यपाल डी. वाई. पाटिल को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है.’’ नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा संप्रग शासन के समय नियुक्त कुछ राज्यपालों पर अपने पद से हटने का दबाव बनाए जाने के बाद नारायणन ने 30 जून को इस्तीफा दे दिया था. नई सरकार बनने के बाद पद से इस्तीफा देने वाले वह चौथे राज्यपाल हैं.

नारायणन से हाल ही में सीबीआई ने अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकाप्टर सौदे के संबंध में ‘‘गवाह’’ के रुप में पूछताछ की थी.राजग सरकार के गठन के पश्चात पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के अलावा नगालैंड के राज्यपाल अश्विनी कुमार, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी. एल. जोशी और छत्तीसगढ के राज्यपाल शेखर दत्त इस्तीफा दे चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >