एनसीसी कैडेटों की सेना में सीधी भर्ती

कोलकाता: राज्य में पहली बार भारतीय थल सेना एनसीसी के कैडेटों की सीधी भर्ती करने जा रहा है. 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल व सिक्किम निदेशालय के 200 कैडेटों को विभिन्न ट्रेडों के मुताबिक लिया जायेगा. इसके लिए एनसीसी के सी सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट आवेदन कर सकेंगे. भर्ती की प्रक्रिया भारतीय थल सेना के नियमों […]

कोलकाता: राज्य में पहली बार भारतीय थल सेना एनसीसी के कैडेटों की सीधी भर्ती करने जा रहा है. 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल व सिक्किम निदेशालय के 200 कैडेटों को विभिन्न ट्रेडों के मुताबिक लिया जायेगा. इसके लिए एनसीसी के सी सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट आवेदन कर सकेंगे. भर्ती की प्रक्रिया भारतीय थल सेना के नियमों के अनुसार ही होगी. कैडेटों को शारीरिक मापदंड, मेडिकल और दौड़ परीक्षा से गुजरनी होगी, लेकिन लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. यह जानकारी एनसीसी के पश्चिम बंगाल व सिक्किम निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने दी.

उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब पश्चिम बंगाल व सिक्किम निदेशालय के कैडेटों की सीधी भर्ती थल सेना में होने जा रही है. इस भर्ती में वही कैडेट हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने पश्चिम बंगाल व सिक्किम निदेशालय के तहत किसी भी यूनिट से तीन वर्ष तक एनसीसी करने के बाद सी सर्टिफिकेट की परीक्षा पास की हो.

हालांकि 25 वर्ष की उम्र पार कर चुके कैडेट इस भर्ती में भाग नहीं ले सकेंगे. जीडी (जनरल ड्यूटी) के लिए उम्र सीमा 23 वर्ष है, जबकि क्लर्क व टेक्निकल ट्रेड के लिए 25 वर्ष है.

उन्होंने कहा कि कई बार सेना की सामान्य भर्तियों में इतनी भीड़ हो जाती है कि एनसीसी कैडेटों को मौका नहीं मिल पाता. यही कारण है कि हमने एनसीसी कैडेटों के लिए स्पेशल भर्ती रैली का आयोजन करने पर जोर दिया.

कैसे करें आवेदन
आवेदन के लिए पश्चिम बंगाल व सिक्किम निदेशालय के अंतर्गत पड़नेवाले किसी भी नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) यूनिट से सी सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट किसी भी नजदीकी एनसीसी कार्यालय से संपर्क करें. वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र व उम्र प्रमाण पत्र (जिसमें उम्र 25 वर्ष से ज्यादा ना हो) और अन्य जरूरी कागजात ले जायें. साथ में सी सर्टिफिकेट भी ले जायें. कैडेट निदेशालय की वेबसाइट : www.nccdtewbandsikkim.com पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >