पॉल को मिल गयी माफी

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि उसने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अपने सांसद तापस पॉल की ओर से मांगी गयी बिना शर्त माफी को स्वीकार कर लिया है , क्योंकि पार्टी को लगता है कि सांसद का पत्र सही भावना के साथ लिखा गया है. पार्टी प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने एक […]

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि उसने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अपने सांसद तापस पॉल की ओर से मांगी गयी बिना शर्त माफी को स्वीकार कर लिया है , क्योंकि पार्टी को लगता है कि सांसद का पत्र सही भावना के साथ लिखा गया है.

पार्टी प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस तापस पॉल की बिना शर्त माफी को स्वीकार करती है क्योंकि उसका मानना है कि पत्र सही भावना के साथ लिखा गया है. बैठक में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपस्थित थीं. डेरेक ओ ब्रायन के अनुसार ममता ने बैठक में कहा कि सभी को सार्वजनिक तौर पर कुछ कहने में सतर्क रहना होगा और जिम्मेदाराना व्यवहार रखना होगा.

सुश्री बनर्जी ने मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि मीडिया में मोबाइल से खींची गयी तसवीरें 50 हजार से एक लाख रुपये में खरीदी जा रही है तथा पार्टी को बदनाम करने की कोशिश हो रही है.

यह बैठक आगामी संसद सत्र के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के मकसद से आयोजित की गयी थी जिसमें पार्टी सांसद, वरिष्ठ मंत्री और जिला सभाधिपतियों ने भाग लिया. बैठक में जिलों के विकास कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई.

हालांकि यह पता नहीं चला कि बैठक में तापस पॉल मौजूद थे या नहीं. इस बारे में जब डेरेक ओ ब्रायन से पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. ममता ने सोमवार को तापस के बयान को ‘बहुत बड़ी भूल’ करार दिया था लेकिन इस बारे में बार-बार पूछे जा रहे सवालों पर यह भी कहा था कि अब क्या वह उनकी जान ले लें. ममता ने कहा था कि जरूरी कदम उठाये गये हैं. बांग्ला फिल्मों के अभिनेता रहे तापस पाल ने माकपा कार्यकर्ताओं को मारने और उनकी महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने की धमकी वाले अपने कथित बयान पर बिना शर्त माफी मांगी थी. पार्टी ने उनके बयान के सामने आने के बाद उठे विवाद को देखते हुए उनसे माफी मांगने को कहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >