चोरी के गहने को बंधक रख कर लिये रुपये

कोलकाता : लालबाजार के एंटी बग्लरी की टीम ने चोरी के आरोप में चंचल विश्वास नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. उस पर सर्वे पार्क इलाके में एक फ्लैट से 2.50 लाख रुपये के गहने चुराने का आरोप है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चार मार्च को सुब्रत गुप्ता के फ्लैट से 2.50 लाख रुपये […]

कोलकाता : लालबाजार के एंटी बग्लरी की टीम ने चोरी के आरोप में चंचल विश्वास नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. उस पर सर्वे पार्क इलाके में एक फ्लैट से 2.50 लाख रुपये के गहने चुराने का आरोप है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चार मार्च को सुब्रत गुप्ता के फ्लैट से 2.50 लाख रुपये के गहने की चोरी हो गयी थी. इसकी शिकायत सर्वे पार्क थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर चंचल विश्वास को गिरफ्तार किया. उसने पूछताछ में बताया कि चोरी के गहने को उसने एक संस्था के पास बंधक रख कर 80 हजार रुपये बदले में लिये थे. इसके लिए उसने गहनों के नकली कागजात बनाये थे. इस जानकारी के बाद पुलिस अब गहनों को बरामद करने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >