98 हजार रुपये के जाली नोटों संग तस्कर गिरफ्तार

मालदा : कालियाचक थाना पुलिस ने 98 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार रात कालियाचक के शाहबाजपुर इलाके से गिरफ्तार इस आरोपी को शनिवार को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सरवर जहां (38) का घर वैष्णवनगर थाने के […]

मालदा : कालियाचक थाना पुलिस ने 98 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार रात कालियाचक के शाहबाजपुर इलाके से गिरफ्तार इस आरोपी को शनिवार को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सरवर जहां (38) का घर वैष्णवनगर थाने के बेदराबाद इलाके में है. रात में पुलिस ने उसे संदेहजनक स्थिति में मोटरसाइकिल से इधर-उधर घूमते देखा तो उसे रोक कर उसकी तलाशी ली. तलाशी में उसके पास से जाली नोट मिले. सभी नोट दो-दो हजार रुपये के हैं. पुलिस ने अदालत से उसे सात दिन की रिमांड पर मांगा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >