अब दूसरे तृणमूल नेता ने कहा,काट डालो

कोलकाता:तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पॉल के रेप करवा दूंगावाले बयान पर बवाल के बीच एक और तृणमूल नेता के विवादित बोल सामने आये हैं. तृणमूल के बांकुरा जिला प्रभारी अरुप चक्रवर्ती एक विडियो टेप में अपने समर्थकों को घुसपैठियों के कत्लेआम के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं. एक बांग्ला न्यूज चैनल ने अरुप […]

कोलकाता:तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पॉल के रेप करवा दूंगावाले बयान पर बवाल के बीच एक और तृणमूल नेता के विवादित बोल सामने आये हैं. तृणमूल के बांकुरा जिला प्रभारी अरुप चक्रवर्ती एक विडियो टेप में अपने समर्थकों को घुसपैठियों के कत्लेआम के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं. एक बांग्ला न्यूज चैनल ने अरुप की यह वीडियो क्लिप प्रसारित की है. इसमें वह घर में घुसपैठ करनेवाले को कत्ल कर देने की बात कहते दिख रहे हैं. तुम्हें चिंता करने की जरूत नहीं है. मैं सब देख लूंगा.

तृणमूल कांग्रेस के कृष्णानगर के सांसद तापस पाल द्वारा माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या और उनकी महिलाओं से बलात्कार की कथित धमकी देने की खबर के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. पाल की टिप्पणी सोमवार को कई क्षेत्रीय टीवी चैनलों पर प्रसारित की गयी जिसमें पाल ने कहा था ‘अगर माकपा का कोई व्यक्ति यहां है. वह सुन ले, अगर तुम किसी तृणमूल कार्यकर्ता या उसके परिवार को छुओगे तब तुम्हें नतीजा भुगतना पड़ेगा. मुझसे चालाकी करने की कोशिश न करो, मैं तुमसे अधिक तेज हूं. पहले तुमने मुझे कई मौकों पर धमकाया है.

अगर तुम तृणमूल कार्यकर्ताओं की मां, बहनों का अपमान करोगे तो मैं तुम्हें नहीं छोड़नेवाला. मैं अपने लड़कों को तुम्हारे घर भेज दूंगा और वे बलात्कार करेंगे. मैं तुम्हें सबक सिखाऊंगा.’ पाल ने हालांकि इससे इनकार किया कि उन्होंने बलात्कार के बारे में कुछ कहा था. पाल ने कहा,‘मैंने कार्यकर्ताओं को छापा (रेड) मारने के बारे में कहा था.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >