विकलांग विद्यार्थी कर सकेंगे बसों में नि:शुल्क सफर

दाजिर्लिंग : जीटीए के मोटर वाहन विभाग ने विद्यार्थियों के लिये आगामी 30 जून से यहां के 6 माइल से दाजिर्लिंग शहर तक 32 सीट वाले बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी विभागीय सभासद ज्योति कुमार राई ने दी है. उन्होंने बताया कि जीटीए के मोटर वाहन विभाग द्वारा शुरू किये […]

दाजिर्लिंग : जीटीए के मोटर वाहन विभाग ने विद्यार्थियों के लिये आगामी 30 जून से यहां के 6 माइल से दाजिर्लिंग शहर तक 32 सीट वाले बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी विभागीय सभासद ज्योति कुमार राई ने दी है. उन्होंने बताया कि जीटीए के मोटर वाहन विभाग द्वारा शुरू किये जाने वाले बस सेवा में विकलांग विद्यार्थियों को नि:शुल्क यात्राा करने की सुविधा दी जायेगी.

इसके लिए विकलांग विद्यर्थियों को स्कूल ड्रेस में रहना होगा व विकलांगता का प्रमाण-पत्र साथ रखना आवश्यक है. इसी तरह अन्य विद्यार्थियों को भी बस सेवा के दौरान स्कूल ड्रेस और आइडी कार्ड रखना जरूरी होगा. 6 माइल से दाजिर्लिंग शहर तक 7 रुपये, घुम जोरबंगलो से शहर तक 5 रुपये, बतासी से शहर तक 4 रुपये और डाली से शहर तक 2 रुपये बस भाड़ा तय किया गया है. 30 जून से इस बस सेवा की शुरूआत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >