आसनसोल : धोखाधड़ी के आरोपी गये पुलिस रिमांड में

आसनसोल : कुल्टी थाना क्षेत्र के रामपुर चेकपोस्ट पर फर्जी कागजात दिखाने के आरोप में एआरटीओ जीवंत गुहा की शिकायत पर कुल्टी थाना पुलिस ने धनबाद निवासी आरोपी सह ट्रक मालिक सूर्यदेव सिंह को गिरफ्तार किया. उसे मंगलवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया गया. पुलिस जांच अधिकारी ने पूरे मामले […]

आसनसोल : कुल्टी थाना क्षेत्र के रामपुर चेकपोस्ट पर फर्जी कागजात दिखाने के आरोप में एआरटीओ जीवंत गुहा की शिकायत पर कुल्टी थाना पुलिस ने धनबाद निवासी आरोपी सह ट्रक मालिक सूर्यदेव सिंह को गिरफ्तार किया. उसे मंगलवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया गया.

पुलिस जांच अधिकारी ने पूरे मामले की छानबीन करने के लिए उसकी पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मांग सीजीएम कोर्ट से की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सीजीएम ने आरोपी की तीन दिनों की रिमांड मंजूर कर उसे पुलिस को सौंप दिया. एआरटीओ श्री गुहा ने कहा है कि बीते चार फरवरी की मध्यरात्रि जब चेकपोस्ट में जांच चल रही थी तभी आरोपी के ट्रक चालक ने कई ऐसे दस्तावेज पेश किए जिसकी वैद्यता समाप्त हो गयी थी.

कुछ घंटे बाद ट्रक के मालिक सूर्यदेव सिंह ने आकर कुछ और दस्तावेज पेश किया. जांच करने पर कई दस्तावेज फर्जी पाये गये. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर तीस मीट्रिक टन कोयले से लदे ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >