कोलकाता : माता-पिता ने ही 13 दिन की नवजात बच्ची की जान ली!

कोलकाता : देश में लिंग अनुपात में समानता लाने तथा बेटियों की सुरक्षा और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना की शुरुआत की लेकिन आज भी कुछ ऐसे कलयुगी माता-पिता हैं, जिनके दिल में बेटियों के लिए कोई जगह नहीं है, जिसका जीता-जागता उदाहरण […]

कोलकाता : देश में लिंग अनुपात में समानता लाने तथा बेटियों की सुरक्षा और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना की शुरुआत की लेकिन आज भी कुछ ऐसे कलयुगी माता-पिता हैं, जिनके दिल में बेटियों के लिए कोई जगह नहीं है, जिसका जीता-जागता उदाहरण उत्तर 24 परगना के बागदा में देखने को मिला.

बागदा के सिंद्रानी इलाके में एक दंपती द्वारा बेटे की चाहत में अपनी 13 दिन की नवजात कन्या शिशु की हत्या करने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों के आरोपों के बाद पुलिस ने आरोपी दंपती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के नाम मनि कुमार विश्वास और रानी विश्वास हैं. आरोप है कि नवजाच बच्ची के जन्म के बाद से ही दोनों नाराज थे और बेटी को अपने पास रखना नहीं चाहते थे लेकिन एक्रीडिटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट (आशा) और आइसीडीएस जैसी संस्थाओं के दबाव के कारण वह कुछ कर नहीं पा रहे थे.
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह ही उक्त नवजात कन्या की अचानक मौत की खबर इलाके में फैल गयी. लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. खबर पाकर बागदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इलाके की रहनेवाली गीता विश्वास, सागरिका अधिकारी समेत कई लोगों ने आरोप लगाया कि इसके पहले भी दंपती ने एक कन्या शिशु की हत्या की है. बच्ची की हत्या की गयी है. जबकि परिवारवालों का कहना है कि बच्ची की हत्या नहीं बल्कि बीमार होने के कारण मौत हो गयी.
इधर पुलिस का कहना है कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि नवजात बच्ची की मौत कैसे हुई है. फिलहाल दंपती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >