कोलकाता: राज्य सरकार ने सोमवार को 15 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. अतिरिक्त सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 15 आइपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, इसमें बैरकपुर के पुलिस आयुक्त विशाल गर्ग का नाम भी शामिल है.
उन्हें मिदनापुर रेंज का डीआइजी बनाया गया है. आइजी, सीआइडी नीरज कुमार सिंह को बैरकपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है.
गौरतलब है कि पिछले दिनों बारासात में प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिले की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिक की थी. राज्य में नगरपालिका चुनाव से पहले सरकार यहां कानून-व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी हुई है. गौरतलब है कि 13 जून को भी राज्य सरकार ने 56 आइएएस व आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था.
