कोलकात : रोगी की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

कोलकात : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत बागुईहाटी थाना क्षेत्र स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में रोगी की मौत के बाद जोरदार हंगामा हुआ. मृतक के परिवारवालों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. सूत्रों के मुताबिक, मृतका […]

कोलकात : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत बागुईहाटी थाना क्षेत्र स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में रोगी की मौत के बाद जोरदार हंगामा हुआ. मृतक के परिवारवालों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.
सूत्रों के मुताबिक, मृतका का नाम छाया मंडल (44) है. वह बारानगर की रहनेवाली थी. गत 5 जनवरी को हृदय से जुड़ी समस्या के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज चलने के बाद शनिवार की रात उसकी मौत हो गयी.
उसके परिवारवालों का कहना है कि इलाज ठीक से नहीं होने के कारण ही उसकी मौत हुई है. मौत के बाद पहले मृतका का शव नहीं दिया गया था. बाद में अस्पताल ने परिवारवालों के हंगामे के बाद शव सौंपा.
परिवारवालों का कहना है कि शव देखने से पता चला कि उसके शरीर में स्टीच भी सही से नहीं किये गये थे. शरीर से जगह-जगह से खून निकल रहे थे. काफी हंगामे के बाद दोपहर में मृतक का शव उनके परिवारवालों को सौंपा गया.
इधर बताया जा रहा है कि लगभग छह लाख रुपये का बिल हो गया था और बिल नहीं देने के कारण ही शव को नहीं सौंपा जा रहा था. बाद में परिवारवालों के हंगामे के बाद शव दिया गया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >