मालदा : पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया था. इसका विरोध करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. यह घटना पुकुरिया थाने की परानपुर ग्राम पंचायत के चांदपुर गांव में घटी है.
गुरुवार की सुबह चांदपुर स्टैंड के पास एक निर्माणाधीन मकान से पति का शव बरामद किया गया. मृतक के परिवार ने मृतक की पत्नी फूलतारा बीबी और उसके प्रेमी रबीउल शेख पर पुकुरिया थाने में मामला दर्ज कराया है.
पुलिस ने घटना की प्राथमिक जांच के बाद फूलतारा बीबी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक का नाम यासिन शेख (37) है. वह अपना ट्रैक्टर भाड़े पर चलाकर अपना परिवार चलाता था. दस साल पहले उसकी शादी फूलतारा के साथ हुयी थी. इसी बीच फूलतारा बीबी का अपने पड़ोस के एक निर्माण श्रमिक से विवाहेतर संबंध बन गया. आरोप है कि इसी के कारण यासिन की हत्या हुयी.
