ट्रक से मिला शव, हत्‍या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

कोलकाता : वेस्ट पोर्ट थाना अंतर्गत ओआइ रोड पर पार्किंग किये एक ट्रक से व्यक्ति की लाश बरामद की गयी. घटना शुक्रवार रात की है. पुलिस को ट्रक के अंदर संदिग्ध अवस्था मेें एक व्यक्ति को पड़े होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. व्यक्ति को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल […]

कोलकाता : वेस्ट पोर्ट थाना अंतर्गत ओआइ रोड पर पार्किंग किये एक ट्रक से व्यक्ति की लाश बरामद की गयी. घटना शुक्रवार रात की है. पुलिस को ट्रक के अंदर संदिग्ध अवस्था मेें एक व्यक्ति को पड़े होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. व्यक्ति को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया.
मृतक की शिनाख्त अब्बास अंसारी (39) के रूप में हुई है. वह बिहार के सीवान जिला का निवासी था. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मृतक की जानकारी एकत्रित करने में जुटी है.
तपसिया से शव बरामद
तपसिया थाना अंतर्गत तपसिया रोड (साउथ) से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है.
घटना शनिवार तड़के घटी. पुलिस ने सड़क से संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पाया. उसके नाक और पैर जख्मी थे. उसे चित्तरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भवानीपुर : इमारत से वृद्ध की लाश बरामद
भवानीपुर थाना अंतर्गत बेलतला रोड स्थित तीन मंजिला इमारत के निचले तल के एक कमरे से एक वृद्ध की लाश बरामद की गयी. घटना शनिवार को अपराह्न करीब 1.30 बजे घटी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वृद्ध कमरे की फर्श पर पड़ा हुआ था.
उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की.
मृतक की शिनाख्त ज्योतिर्मय पाल (63) के रूप में हुई है. घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही वृद्ध की मृत्यु के सटीक कारण का पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >