सिविक वॉलेंटियर को पीटने के आरोप में ओला चालक गिरफ्तार

कोलकाता :विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत बागुईहाटी थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार रात ड्यूटी पर तैनात सिविक वाॅलंेटियर की पिटाई करने के आरोप में ओला चालक को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम सूरज यादव बताया गया है. पुलिस के अनुसार, सूरज को बागुईहाटी के घोषपाड़ा शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है […]

कोलकाता :विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत बागुईहाटी थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार रात ड्यूटी पर तैनात सिविक वाॅलंेटियर की पिटाई करने के आरोप में ओला चालक को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम सूरज यादव बताया गया है. पुलिस के अनुसार, सूरज को बागुईहाटी के घोषपाड़ा शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया.
बताया जाता है कि रात को ओला चालक ने एक रिक्शा चालक को टक्कर मार दी जिसमें रिक्शा चालक जख्मी हो गया था. इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सिविक वाॅलेंटियर ने इस घटना को लेकर ओला चालक से सवाल-जवाब किया. उसी दौरान ओला चालक ने सिविक वाॅलेंटियर की जमकर धुनाई कर दी. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद ही ऑटो चालक के खिलाफ बागुईहाटी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने देर रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया.
सॉल्टलेक : छेड़खानी का विरोध करने पर प्रेमी को पीटा
कोलकाता. साॅल्टलेक में छेड़खानी के आरोप में विधाननगर उत्तर थाने इलाके की पुलिस ने मंगलवार रात को तीन लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब नौ बजे साॅल्टलेक बीबी ब्लॉक में एक युवती अपने प्रेमी के साथ कहीं से अपने घर लौट रही थी. तभी तीन बाइक सवार आये और युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगे.
युवती के प्रेमी ने जब उनका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी. युवती ने स्थानीय थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >